enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 01 जुलाई से सीधी जिले की सभी यात्री बसें नवीन बस स्टैंड से होंगी संचालित

01 जुलाई से सीधी जिले की सभी यात्री बसें नवीन बस स्टैंड से होंगी संचालित

सीधी(ईन्यूज एमपी)-जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत जिला प्रशासन ने 01 जुलाई 2026 से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस तिथि के बाद पुराने बस स्टैंड से किसी भी यात्री बस का संचालन नहीं होगा और जिले की सभी बसें केवल नवीन बस स्टैंड से ही संचालित की जाएंगी।

यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने, मुख्य मार्गों पर लगने वाले यातायात जाम को कम करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नवीन बस स्टैंड के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी बस संचालकों, वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया है कि वे 01 जुलाई से अपनी सभी बसों का संचालन केवल नवीन बस स्टैंड से करें। पुराने बस स्टैंड या किसी अन्य अनधिकृत स्थान से बसों का संचालन अथवा सवारी बैठाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए केवल नवीन बस स्टैंड का ही उपयोग करें और सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Share:

Leave a Comment