सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय सीधी द्वारा 39 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों तथा जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद यह स्थानांतरण सूची जारी की गई है। आदेश के अनुसार विभिन्न तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। जारी आदेश के तहत सिहावल, बहरी, कुसमी, रामपुर नैकिन, मड़वास, चुरहट, मझौली और गोपद बनास तहसीलों के पटवारी प्रभावित हुए हैं। कई पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को नए हल्कों में पदस्थ किया गया है। स्थानांतरित किए गए प्रमुख पटवारियों में मुनिबादेश्वर सिंह, दिवाकर सिंह, नागेंद्र सिंह, राजीव सोनी, कमलेश साकेत, अंकित सिंह, राघवेंद्र नरवरिया, अनुज आदिवासी, रामलखन प्रजापति, विपिन सिंह, डिगनलाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, राममिलन प्रजापति, अमरेश तिवारी, राजीव तिवारी, विकास पाण्डेय, प्रवीणा शुक्ला, आशीष तिवारी, रविशंकर शुक्ला, रामबहोर कोल, राजकुमार सिंह, अतुल कुमार तिवारी सहित कुल 39 पटवारी शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पटवारियों को सात दिवस के भीतर कार्यमुक्त करना अनिवार्य होगा। इस अवधि में सामान्यतः किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित पाया जाता है तो उसकी अनुपस्थिति को "डाइज नान" मानते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सीधी जिले में स्थानांतरित पटवारियों की सूची | क्र. | पटवारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना | | ---- | ------------------------ | ---------------------------- | ------------------------- | | 1 | मुनिबादेश्वर सिंह | राजगढ़, सिहावल | मझौली | | 2 | दिवाकर सिंह | घोपारी, सिहावल | कुसमी | | 3 | नागेंद्र सिंह | मुर्दाड़ीह, सिहावल | रामपुर नैकिन | | 4 | राजीव सोनी | पोखडौर, बहरी | चुरहट | | 5 | कमलेश साकेत | भनमारी, बहरी | मड़वास | | 6 | अंकित सिंह | लौआर नानकार, बहरी | अमरोला, कुसमी | | 7 | राघवेंद्र नरवरिया | नकझर कला, बहरी | कुसमी | | 8 | अनुज आदिवासी | ददरी कला, बहरी | चुरहट | | 9 | रामलखन प्रजापति | कुशियारी, बहरी | चुरहट | | 10 | विपिन सिंह | डिहुली नंबर-3, सिहावल | रामपुर नैकिन | | 11 | डिगनलाल सिंह | डिहुली खास, सिहावल | मड़वास | | 12 | देवेन्द्र सिंह | चन्दोही डोल, मड़वास | मझौली | | 13 | राममिलन प्रजापति | धुपखड़, कुसमी | रामपुर नैकिन | | 14 | अमरेश तिवारी | भरतपुर, रामपुर नैकिन | मड़वास | | 15 | राजीव तिवारी | जमोड़ी सेंगरान, गोपद बनास | पड़रा, गोपद बनास | | 16 | विकास पाण्डेय | जमोड़ी खुर्द, गोपद बनास | सीधी गिर्द, गोपद बनास | | 17 | प्रवीणा शुक्ला | खैरा, बहरी | जमोड़ी कला, गोपद बनास | | 18 | आशीष तिवारी | सिहावल (सम्बद्ध गोपद बनास) | खैरी, गोपद बनास | | 19 | रविशंकर शुक्ला | सीधी गिर्द, गोपद बनास | जमोड़ी सेंगरान, गोपद बनास | | 20 | रामबहोर कोल | उमरिया, कुसमी | कुन्दौर, कुसमी | | 21 | राजकुमार सिंह | कुन्दौर, कुसमी | उमरिया, कुसमी | | 22 | अतुल कुमार तिवारी | लुरघुटी, कुसमी | गोपद बनास | | 23 | रामचरण प्रजापति | खोरी, बहरी | गोपद बनास | | 24 | अमित सिंह | टिकरी, मड़वास | बरिगवां, गोपद बनास | | 25 | रणबहादुर सिंह | सिहावल | मड़वास | | 26 | शुभम दांगी | मोहनी, रामपुर नैकिन | पटौहा, चुरहट | | 27 | नवनीत सिंह | शंकरपुर, कुसमी | चुरहट | | 28 | चन्द्र प्रताप सिंह | जूरी, कुसमी | मझौली | | 29 | मो. इस्लाम | कंजवार, मड़वास | रामपुर नैकिन | | 30 | दीपक कुमार शुक्ला | पड़रा, गोपद बनास | डैनिहा, गोपद बनास | | 31 | उपेन्द्र सिंह | नौढ़िया, गोपद बनास | सेमरिया, गोपद बनास | | 32 | अतुल कुमार सिंह | पनवार चौहानन टोला, गोपद बनास | जमोड़ी खुर्द, गोपद बनास | | 33 | अशोक कुमार गिरि | बड़ेसर, रामपुर नैकिन | चुरहट | | 34 | नन्दलाल पटेल | दुआरी, कुसमी | चुरहट | | 35 | जितेन्द्र कुमार द्विवेदी | धुंआडोल, मड़वास | पटेहरा खुर्द, गोपद बनास | | 36 | राजीव सिंह | अमगांव, कुसमी | मझौली | | 37 | अरविन्द द्विवेदी | पटेहरा खुर्द, गोपद बनास | झगरहा, गोपद बनास |