enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी की स्वास्थ्य कुर्सी पर फिर 'खरे-खरे' प्रयोग! आखिर सरकार का इशारा किस ओर?

सीधी की स्वास्थ्य कुर्सी पर फिर 'खरे-खरे' प्रयोग! आखिर सरकार का इशारा किस ओर?

सीधी (ईन्यूज़ एमपी)। प्रदेश में तबादलों की बयार चल रही है और सीधी भी इससे अछूता नहीं रहा। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का तबादला कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटों बाद एक और आदेश सामने आया और सीधी की सीएमएचओ कुर्सी पर एक और "खरे" की ताजपोशी हो गई।

अब जिले में चर्चा यह नहीं है कि कौन आया और कौन गया, बल्कि चर्चा इस बात की है कि क्या स्वास्थ्य विभाग को लगता है कि सीधी की यह कुर्सी सिर्फ "खरे" नाम वालों के लिए ही आरक्षित है!
वैसे सीधी में सीएमएचओ और सिविल सर्जन की कुर्सियों के इर्द-गिर्द वर्षों से चर्चाओं, समीकरणों और खींचतान का लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में जैसे ही नया आदेश आया, गलियारों में कानाफूसी शुरू हो गई कि सरकार के बहादुर का आशीर्वाद आखिर किस दिशा में बह रहा है।

लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि तबादला तो "खरे" का हुआ है, लेकिन सीधी का स्वास्थ्य महकमा अभी भी "खरे युग" से बाहर निकलने को तैयार नहीं दिख रहा। मानो विभाग का मानना हो कि "खरे जाएँ तो खरे आएँ", तभी व्यवस्था का संतुलन बना रहेगा।

अब सबकी निगाहें सरकार बहादुर पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह नया अध्याय स्थायी साबित होता है या फिर तबादलों के इस मौसम में कोई और आदेश नई कहानी लिख देता है।
फिलहाल इतना तो तय है कि सीधी के स्वास्थ्य महकमे में कुर्सियाँ बदल रही हैं, लेकिन चर्चाओं का विषय अब भी वही पुराना है—"खरे गए, खरे आए!

Share:

Leave a Comment