enewsmp.com
Home सीधी दर्पण समान नागरिक संहिता पर जन-परामर्श बैठक आज, नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

समान नागरिक संहिता पर जन-परामर्श बैठक आज, नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

सीधी(ईन्यूज एमपी)- समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य श्री अनूप नायर के सीधी प्रवास के दौरान मंगलवार 09 जून 2026 को जन-परामर्श बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 3:30 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सीधी स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न होगी।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों पर समाज के विभिन्न वर्गों, समुदायों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के सुझाव, विचार एवं आपत्तियां प्राप्त करना है। इसके माध्यम से विषय के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा और विमर्श सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि जन-परामर्श प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों से समिति को विभिन्न सामाजिक दृष्टिकोणों को समझने में सहायता मिलेगी तथा विषय पर संतुलित एवं व्यापक विचार-विमर्श संभव हो सकेगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने की अपील की है। साथ ही जन-परामर्श प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

यह बैठक समाज के विभिन्न वर्गों के विचारों को संकलित करने तथा समान नागरिक संहिता से जुड़े मुद्दों पर जनमत प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Share:

Leave a Comment