enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलेनो कार से 239 लीटर अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलेनो कार से 239 लीटर अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जमोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रीवा-सिंगरौली बाईपास ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक बलेनो कार से 239 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत ₹1.17 लाख से अधिक बताई गई है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत करीब ₹6 लाख आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं डीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीवा की ओर से एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर खाम घाटी की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बाईपास ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बलेनो कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से देशी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब की कुल 239 लीटर मात्रा बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान **नीरज सिंह कुशवाहा (37 वर्ष)** निवासी बंजारी, थाना मझौली, जिला सीधी के रूप में हुई है। शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से ₹1,17,198 मूल्य की अवैध शराब और करीब ₹6 लाख कीमत की बलेनो कार जब्त कर ली है।

Share:

Leave a Comment