सीधी(ईन्यूज एमपी)- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी की स्वशासी मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 के अंतर्गत आयोजित बी.ए./बी.कॉम. तृतीय वर्ष की हिन्दी भाषा एवं संस्कृति तथा अंग्रेजी भाषा एवं संचार कौशल विषयों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 3 जून 2026 को प्रथम पाली में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द की गई है। प्राचार्य ने बताया कि निरस्त की गई परीक्षा अब 22 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक पुनः आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नई परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।