सीधी(ईन्यूज एमपी)- 23 दिन कम तीन साल तक रहे बिजली विभाग सीधी के आधीक्षण यंत्री पंचराज तिवारी अपने सेवाकाल की सफल पारी पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। करीब तीन वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनहितकारी कार्यों से सीधी जिले की जनता का दिल जीत लिया। तीन साल की सेवा में आपने किसी को निराश नही किया हर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वारित निराकरण करना उनकी फितरत में है । उनके नेतृत्व में जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने का अभियान तेज हुआ और 4 हजार से अधिक नए बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए। जिन बस्तियों में वर्षों से अंधेरा था, वहां भी बिजली की रोशनी पहुंची। पंचराज तिवारी की पहचान ऐसे अधिकारी के रूप में रही, जिन्होंने फाइलों से ज्यादा संवाद और समाधान पर भरोसा किया। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बताते हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं किया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता रमा पाण्डेय, प्रभारी अधीक्षण यंत्री शिवेंद्र सिंह बघेल, डीई जनमेजय सिंह चंदेल, एई नृपेन्द्र सिंह गहरवार, जेई शिव उजागर मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, परिजन एवं नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पंचराज तिवारी केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि जनता और विभाग के बीच मजबूत सेतु रहे हैं। उनकी सेवाएं और कार्यशैली लंबे समय तक याद की जाएंगी।