enewsmp.com
Home सीधी दर्पण प्री-मानसून की दस्तक से विंध्य में मौसम सुहाना, बारिश के साथ चली तेज हवाएं

प्री-मानसून की दस्तक से विंध्य में मौसम सुहाना, बारिश के साथ चली तेज हवाएं

सीधी(ईन्यूज एमपी)- विंध्य क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार शाम से सीधी सहित विंध्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।

सीधी शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में पिछले एक घंटे से विद्युत सप्लाई ठप रही। वहीं तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़-पौधों और टहनियों के टूटकर गिरने की भी खबरें सामने आई हैं।

बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सीधी सहित पूरे विंध्य क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया।

मौसम जानकारों के अनुसार यह प्री-मानसून गतिविधियों का प्रभाव है और आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत प्रदान की है।

Share:

Leave a Comment