भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को सतना और सिंगरौली जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे भोपाल से रीवा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे रीवा से सतना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सतना से एनसीएल ग्राउंड सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे भाजपा कार्यालय सिंगरौली पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे उमंग भवन, एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरित की जाएगी। सायं 5:30 बजे मुख्यमंत्री सूर्य गेस्ट हाउस सिंगरौली पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद रात 7:45 बजे राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम पहुंचकर सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री रात 10 बजे सूर्य गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।