सीधी ( ईन्यूज एमपी)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया एवं पूर्व मंत्री सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अनुसंशा पर सीधी की नई जिला कार्यकारिणी का अनुमोदन प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ संजय कामले द्वारा किया गया है। जारी सूची में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा है कि सीधी जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने एवं आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित सभी सहयोगी संगठनों प्रकोष्ठों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की घोषित कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह चौहान *संगठन महासचिव* ज्ञानेन्द्र कुमार अग्निहोत्री *कोषाध्यक्ष* रजनीश श्रीवास्तव *प्रवक्ता* आकाश राज पाण्डेय, पंकज सिंह *सोशल मीडिया प्रभारी* विनय मिश्रा, राहुल शुक्ला *उपाध्यक्ष* अभिषेक पाण्डेय, रामू प्रसाद गौतम, विनोद मिश्रा, राम नारायण चंदेल, अर्जुन दास साकेत, दिलीप सितानी, अवध लाल सिंह, दिनेश पाठक, गणेश सोनी, सतेंद्र सिंह, *महासचिव* तेजबहादुर सिंह, देवराज बैस, कमलेश्वर सिंह, हरिहर सोनी, भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद हाफिज लाला, रमेश पटेल, अशोक कोरी, वीरेन बैगा, विनोद विश्वकर्मा, शारदा सिंह, नवीन सिंह, संत बहादुर सिंह, जय सिंह, अखंड प्रताप सिंह *सचिव* गुलाबकली गुप्ता, लालवेंद्र सिंह, मोहन लाल गुप्ता, गौरी साकेत, इन्द्रवली सिंह, अशोक पनिका, अरविंद त्रिवेदी, हंसलाल यादव, संतोष तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, मार्तण्ड चतुर्वेदी, मंगल सिंह गौड़, कैप्टन वंशमणि वर्मा, दयाशंकर वर्मा, शिवबालक कोल, उमेश गुप्ता, सम्पति साहू, अभिमान प्रजापति, जगदीश पाण्डेय, राम साकेत।