enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आंबेडकर जयंती पर सीधी के अमिलिया में भारी बवाल, पथराव व मारपीट में कई घायल...

आंबेडकर जयंती पर सीधी के अमिलिया में भारी बवाल, पथराव व मारपीट में कई घायल...

अमिलिया/सीधी- अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैली के दौरान रास्ते में खड़ी बोलेरो गाड़ी को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव व मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद मामला और भड़क गया। दोपहर बाद लोगों की भीड़ अमिलिया थाने पहुंच गई और वहां भी हंगामा किया। भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की तथा पथराव किया। इस दौरान उपद्रवियों ने थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की। इस घटना में थाने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाया गया साथ ही थाने की खिड़की में लगे कांच में भी तोड़फोड़ की गई।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment