enewsmp.com
Home सीधी दर्पण संसद में गूंजा सिंगरौली-सीधी के मजदूरों का दर्द, सांसद डॉ राजेश मिश्र ने की बड़ी मांग...

संसद में गूंजा सिंगरौली-सीधी के मजदूरों का दर्द, सांसद डॉ राजेश मिश्र ने की बड़ी मांग...

सीधी(ईन्यूज़ एमपी): सीधी संसदीय क्षेत्र के उर्जाधानी सिंगरौली से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को घर लाने में आने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने बताया कि सीधी, सिंगरौली और ब्यौहारी क्षेत्र के हजारों लोग रोजगार, इलाज और व्यवसाय के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश अगर वहां उनकी मृत्यु हो जाती है तो शव को वापस लाने में परिजनों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
सांसद ने कहा कि यह स्थिति खासकर गरीब परिवारों के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है, जहां अंतिम संस्कार तक करना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए एक ठोस योजना बनाई जाए।
साथ ही सुझाव दिया कि या तो इसके लिए अलग से बजट प्रावधान किया जाए या इसे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

Share:

Leave a Comment