enewsmp.com
Home सीधी दर्पण निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सीधी(ईन्यूज एमपी)-जिले में लंबे समय से निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गति तेज की जाए और सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर कार्य पूर्ण करना प्राथमिकता होगी।

इस दौरान उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, तहसीलदार राकेश शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सीधी जिले में कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण लंबे समय से जारी है, लेकिन ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसको लेकर पूर्व में जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नाराजगी जताई थी।

अब नवागत कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही यह बहुप्रतीक्षित भवन बनकर तैयार होगा।

Share:

Leave a Comment