enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी को मिला नया कलेक्टर: विकास मिश्रा की पदस्थापना, स्वरोचिष सोमवंशी हटाए गए

सीधी को मिला नया कलेक्टर: विकास मिश्रा की पदस्थापना, स्वरोचिष सोमवंशी हटाए गए

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीधी जिले के कलेक्टर को बदल दिया है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को सीधी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भोपाल पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 मार्च 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि स्वरोचिष सोमवंशी (2012 बैच) को वि.क.अ.-सह-आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन सचिव, राज्य सांख्यिकी आयोग के पद पर भेजा गया है। उन्हें अपर सचिव स्तर के समकक्ष दायित्व दिया गया है।

वहीं विकास मिश्रा, जो अभी अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें सीधी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

सीएम के निरीक्षण के बाद कार्रवाई
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीधी जिला मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के आधार पर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की थी।

निरीक्षण के दौरान मिली फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह प्रशासनिक आदेश जारी किया गया।अचानक हुए इस बदलाव से जिला प्रशासन में हलचल मच गई है। नए कलेक्टर विकास मिश्रा के सामने अब जिले की व्यवस्थाओं को सुधारने की चुनौती रहेगी।

Share:

Leave a Comment