enewsmp.com
Home सीधी दर्पण रेत माफियाओं पर शिकंजा, सीधी में चार वाहन जब्त

रेत माफियाओं पर शिकंजा, सीधी में चार वाहन जब्त

सीधी (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

प्रभारी खनि निरीक्षक देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल द्वारा कुसमी, मड़वास, मझौली एवं रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान 20 मार्च की देर रात ग्राम कुसमी स्थित गोपद नदी के पास दो टाटा 407 वाहन क्रमांक एमपी53जीए2418 एवं एमपी53जीए2226 को रोका गया। जांच में रेत परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को खनिज सहित जब्त कर Kusmi थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

इसी क्रम में कुसमी-भदौरा मार्ग, तहसील मड़वास क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी53जेडडी0705 एवं एक हाईवा क्रमांक एमपी53एचए2184 को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर चालक किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों वाहनों को खनिज सहित जब्त कर थाना मड़वास एवं टिकरी चौकी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

खनिज विभाग ने संबंधित वाहन चालकों और स्वामियों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

Leave a Comment