enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निरस्त रजिस्ट्रेशन वाली बस जब्त

सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निरस्त रजिस्ट्रेशन वाली बस जब्त

सीधी(ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश के Sidhi जिले में यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही एक बस को जब्त किया है। यह बस महीनों पहले निरस्त किए गए रजिस्ट्रेशन के बावजूद सड़कों पर दौड़ रही थी और यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही थी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा यातायात थाना प्रभारी भूपेश बैस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जांच के दौरान यातायात पुलिस ने बस क्रमांक एमपी 44 जेडडी 0244 को रोककर दस्तावेजों की जांच की। चालक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद तकनीकी जांच में सामने आया कि बस का रजिस्ट्रेशन Neemuch आरटीओ द्वारा सितंबर 2025 में ही स्थायी रूप से निरस्त किया जा चुका है।

इसके बावजूद बस का संचालन सिंगरौली से सीधी मार्ग पर किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट आरटीओ कार्यालय एवं न्यायालय को भेज दी गई है। वाहन स्वामी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन का संचालन न करें।

Share:

Leave a Comment