सीधी (ईन्यूज़ एमपी): पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 17 मार्च 2026 को सीबीएसई द्वारा जारी किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार मुख्य चयन सूची में कुल 80 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयन सूची की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी बीईओ और बीआरसी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को नामांकन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। प्राचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।