enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी की सुप्रिया तिवारी ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, चयनित

सीधी की सुप्रिया तिवारी ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, चयनित

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के लिए गर्व की बात है कि आर.एम. मेमोरियल स्कूल कोष्टा (चुरहट) की छात्रा सुप्रिया तिवारी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है। सुप्रिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रिया तिवारी, पिता शिवनरेश तिवारी निवासी कोष्टा ने परीक्षा में कुल 96.25 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने मेंटल एबिलिटी में 50 अंक, अरिथमेटिक में 21.25 अंक और लैंग्वेज में 25 अंक हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्हें ओवरऑल रैंक 1 प्राप्त हुई है।

नवोदय विद्यालय की चयन सूची में सुप्रिया का नाम आने के बाद परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सुप्रिया के पिता शिवनरेश तिवारी और माता प्रियंका तिवारी ने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

विद्यालय के डायरेक्टर रितेश पाण्डेय एवं प्राचार्य दीनदयाल प्रजापति ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार