enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी जिले में प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम और तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

सीधी जिले में प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम और तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

सीधी(ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सीधी द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा और राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करते हुए बड़े पैमाने पर पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। आदेश 16 मार्च 2026 को जारी किया गया है, जिसके तहत कई एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर विकास कुमार आनंद को कुसमी से स्थानांतरित कर चुरहट का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक को सिहावल से मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी के पद पर पदस्थ किया गया है। गोपदबनास के एसडीएम राकेश शुक्ला को अपने कार्य के साथ सिहावल उपखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा चुरहट के एसडीएम शैलेन्द्र द्विवेदी को कुसमी उपखंड अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह राजस्व विभाग में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। नायब तहसीलदार देववंती सिंह को जोबा तहसील मझौली से कलेक्टर कार्यालय सीधी के सीएम हेल्पलाइन शाखा में नोडल अधिकारी बनाया गया है। अमित कुमार दुबे को कुसमी से स्थानांतरित कर गोपदबनास तहसील के गिर्द- द्वितीय में नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

प्रभारी नायब तहसीलदार धनकवर टोप्पो को मड़वास से कलेक्टर कार्यालय सीधी के सीएम हेल्पलाइन शाखा में सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं परसराम बंसल को सिहावल से रामपुर नैकिन में प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है। महेन्द्र कुमार द्विवेदी को रामपुर नैकिन से कुसमी तहसील के पौड़ी में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा जयप्रकाश पाण्डेय को बहरी से सिहावल का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। उपेन्द्र कुमार द्विवेदी को कलेक्टर कार्यालय से मड़वास तहसील के गिजवार में प्रभारी नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है। गणेश प्रसाद पाण्डेय को बहरी तहसील में प्रभारी नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share:

Leave a Comment