सीधी(ईन्यूज एमपी)-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशों के परिपालन में रविवार 15 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरीश मिश्रा अध्यक्ष विन्ध्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद सीधी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी) प्रियल सिंह ने की। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रियल सिंह ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए उपभोक्ताओं से सदैव जागरूक एवं सजग रहने की अपील की तथा उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, निरीक्षक नापतौल, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य, वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पाेरेशन सीधी के प्रबंधक, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन सीधी के प्रबंधक सहित जिले के जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।