सीधी (ईन्यूज एमपी)-सीधी। जिले के समस्त राजस्व निरीक्षकों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से जिला सीधी राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष पद के लिए श्री महेश प्रसाद शुक्ला का चयन किया गया। बैठक में जिले के सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे और आपसी सहमति से शुक्ला को संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर सभी राजस्व निरीक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संघ राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों के बेहतर समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश प्रसाद शुक्ला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ के हितों की रक्षा करने और राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। आरआई संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजस्व पटवारी , कर्मचारियों सहित शुभ चितंकों ने श्री शुक्ल के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।