enewsmp.com
Home सीधी दर्पण प्रभारी मंत्री का सीधी दौरा आज

प्रभारी मंत्री का सीधी दौरा आज

सीधी( ईन्यूज एमपी)- जिला सत्कार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का सीधी जिले का दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल 11 मार्च को दोपहर 1:30 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे सीधी से बिजुरी, जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share:

Leave a Comment