enewsmp.com
Home सीधी दर्पण डॉ. आकांक्षा पाण्डेय का पीजी में चयन, बनेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

डॉ. आकांक्षा पाण्डेय का पीजी में चयन, बनेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय और श्रीमती सुषमा पाण्डेय की पुत्री डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजी) में एम.एस. (स्त्री एवं प्रसूति रोग) के लिए छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, छिंदवाड़ा में वर्ष 2025 बैच के लिए हुआ है।

डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने वर्ष 2018 बैच में शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। पढ़ाई के दौरान वे हमेशा मेधावी छात्रा रहीं और अपनी लगन, मेहनत तथा समर्पण के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने डॉ. आकांक्षा पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के आशीर्वाद और निरंतर अध्ययन व कठिन परिश्रम को दिया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार