रीवा (ईन्यूज एमपी) रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में होली का त्योहार मातमम में तब्दील हो गया है आपको बता दे की चोरहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर होटल सन एंड मून के सामने 2 मार्च को शाम लगभग 3:30 बजे फोर व्हीलर वाहन जो रीवा से चोरहटा की तरफ जा रहा था जैसे ही होटल सन एंड मून के सामने पहुँचा तभी आगे आगे चल रही स्कूटी सवार को उड़ा दिया स्कूटी में एक महिला और पुरुष सवार थे जो जोरदार तक्कड़ लगते ही स्कूटी सवार महिला पुरुष हवा में उछाल कर सड़क के किनारे जा गिरे इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति व महिला को गंभीर चोट आई है स्कूटी सवार व्यक्ति का पैर फैक्चर हुआ है और महिला का हाथ में चोट आई है वहीं इस सड़क हादसे की सूचना पाकर पहुंची 112 पुलिस जिसमे तैनात पुलिस कर्मी नीरज पांडेय ने सभी घायलों को अपने वाहन में बैठा रही थी तभी एक और सड़क हादसा हुआ जिसमें स्कूटी और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हुई और स्कूटी जाकर बस के नीचे फस गई जो कुछ दूरी तक बस स्कूटी को घसीटता रहा हालां की कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।