enewsmp.com
Home सीधी दर्पण मानवता की मिसाल बने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान

मानवता की मिसाल बने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान

सीधी(ईन्यूज एमपी)- आज ग्राम झोंको के समीप एक सड़क दुर्घटना में रायपुर कर्चुलियान निवासी शैलेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय सीधी–सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सिंगरौली से सीधी की ओर यात्रा कर रहे थे।

दुर्घटना स्थल पर घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना समय गंवाए अपने ड्राइवर और सहायक को प्राथमिक उपचार सामग्री (पट्टी, औषधि आदि) लाने के निर्देश दिए और स्वयं घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

इसके पश्चात नजदीकी अस्पताल से एंबुलेंस बुलवाकर घायल शैलेन्द्र सिंह को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी भेजा गया।

सांसद के इस संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि के दायित्व और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Share:

Leave a Comment