enewsmp.com
Home सीधी दर्पण परसिली आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

परसिली आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

सीधी (ईन्यूज एमपी)-राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के सीधी जिले के परसिली आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, वनमण्डलाधिकारी श्री प्रीति अहिरवार तथा उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व श्री राजेश कन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक शैला नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम परसिली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात वे ग्राम चमराडोल पहुंचकर हितग्राही श्री ओम प्रकाश बैगा एवं उनके परिजनों से गृह भेंट करेंगे।

कार्यक्रम उपरांत दोपहर 1.00 बजे राज्यपाल रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share:

Leave a Comment