enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:जिले की 4 विधानसभाओं में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 994272 मतदाता दर्ज

सीधी:जिले की 4 विधानसभाओं में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 994272 मतदाता दर्ज

सीधी (ईन्यूज एमपी)भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत जिले की 04 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1312 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस संबंध में बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी के निर्देशन में तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.पी. पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतिम प्रकाशित नामावली के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 994272 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 522577 पुरुष, 471688 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का जेंडर रेशियो 903 एवं ईपी रेशियो 55.1 है। विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 134406 पुरुष, 119648 महिला एवं 2 अन्य सहित कुल 254056 मतदाता शामिल हैं। इस क्षेत्र का जेंडर रेशियो 890 तथा ईपी रेशियो 54.6 है। विधानसभा क्षेत्र 77-सीधी में 129313 पुरुष, 117808 महिला एवं 3 अन्य सहित कुल 247124 मतदाता दर्ज हैं। यहां जेंडर रेशियो 911 तथा ईपी रेशियो 53.2 है। विधानसभा क्षेत्र 78-सिहावल में 131066 पुरुष, 115360 महिला एवं 2 अन्य सहित कुल 246428 मतदाता शामिल हैं। इस क्षेत्र का जेंडर रेशियो 880 तथा ईपी रेशियो 55.3 है। विधानसभा क्षेत्र 82-धौहनी में 127792 पुरुष एवं 118872 महिला सहित कुल 246664 मतदाता दर्ज हैं। इस क्षेत्र का जेंडर रेशियो 930 तथा ईपी रेशियो 57.5 है।

बताया गया कि 01 अक्टूबर 2025 से 29 जनवरी 2026 तक प्राप्त फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 के आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। निराकरण के फलस्वरूप जिले की चारों विधानसभाओं में 19747 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, 3872 नाम हटाए गए तथा 6876 प्रविष्टियों में संशोधन किया गया।

बैठक में उपखंड अधिकारी सिहावल प्रिया पाठक, भाजपा से अमित प्रधान, कांग्रेस से अखंड प्रताप सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी से सुंदर सिंह बघेल, बीएसपी से रामखेलावन रजक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment