enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: एसडीएम गोपद बनास को मुख्य नगर पालिका अधिकारी व डूडा का प्रभार

सीधी: एसडीएम गोपद बनास को मुख्य नगर पालिका अधिकारी व डूडा का प्रभार

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का पद रिक्त होने के बाद कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नया आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोपद बनास राकेश शुक्ला को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद सीधी तथा जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डूडा) सीधी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नगरपालिका परिषद सीधी में मिनिट अग्रवाल बतौर सीएमओ पदस्थ थीं। उनके स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा यह व्यवस्था की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नए प्रभार के बाद नगर पालिका परिषद एवं डूडा से जुड़े लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Share:

Leave a Comment