enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जमोड़ी पुलिस की कार्रवाई: 6 वारंटी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी दबोचा

जमोड़ी पुलिस की कार्रवाई: 6 वारंटी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी दबोचा

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जमोड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे एक स्थाई वारंटी सहित कुल छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय शंकर पनिका निवासी टेगवा शामिल है, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा संजू साकेत, सूरज साकेत, विश्वनाथ साकेत, सुनील साकेत (सभी निवासी पड़खुरी नंबर-1) तथा अमित कुमार बैगा निवासी गांधीग्राम को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी सहित प्रधान आरक्षक सुनील बागरी, गुरु प्रसन्न सिंह, आरक्षक मानेंद्र, अभिषेक एवं महिला आरक्षक सविता तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Leave a Comment