enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:12वीं बोर्ड परीक्षा का दूसरा पेपर शांतिपूर्ण संपन्न, 9718 विद्यार्थी शामिल

सीधी:12वीं बोर्ड परीक्षा का दूसरा पेपर शांतिपूर्ण संपन्न, 9718 विद्यार्थी शामिल

सीधी(ईन्यूज एमपी)- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (कक्षा 12वीं) परीक्षा के दूसरे दिन जिले के 65 परीक्षा केंद्रों पर भौतिकी, अर्थशास्त्र और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दर्ज 9839 विद्यार्थियों में से 9718 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 121 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा का आयोजन कलेक्टर स्वारोचिष सोमवंशी के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी और जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की सुचिता, पवित्रता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 निगरानी पैनल गठित किए गए हैं। सभी एसडीएम, डीईओ, एडीपीसी, एपीसी, एडी ट्राइबल एवं बीईओ द्वारा परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

सुबह 6:30 बजे से सक्रिय रहता है कंट्रोल रूम

बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम सुबह 6:30 बजे से संचालित हो रहा है। प्रश्नपत्रों की थानों से सुरक्षित रवानगी, कलेक्टर प्रतिनिधियों से समन्वय तथा किसी भी प्रकार की व्यवधान की स्थिति से निपटने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही एप आधारित निगरानी के लिए विकासखंडवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

Share:

Leave a Comment