enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:तेज रफ्तार का कहर, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

सीधी:तेज रफ्तार का कहर, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

सीधी(ईन्यूज एमपी)-सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढौली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार मेढौली गांव निवासी सुलेखा बानो (66 वर्ष), पति बसीरुद्दीन, बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र से गुजर रही बोलेरो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन अत्यधिक तेज गति में था और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना में शामिल बोलेरो का पंजीयन क्रमांक MP 53 ZA 6441 बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में तो नहीं था। दुर्घटना के अन्य कारणों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

Share:

Leave a Comment