enewsmp.com
Home सीधी दर्पण MP में फिर बदलेगा मौसम, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

MP में फिर बदलेगा मौसम, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) भोपाल ने प्रदेश में 31 जनवरी और 1 व 2 फरवरी को व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की स्थिति बनेगी। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के करीब 24 जिलों में कहीं हल्का तो कहीं मध्यम कोहरा देखने को मिला। ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरे का असर रहा।

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से पहले कोहरे का असर बना रहेगा।

31 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

1 फरवरी को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

2 फरवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी और बारिश का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। समुद्र तल से लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर करीब 241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके चलते गुरुवार को प्रदेश में दिन के समय ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है।

Share:

Leave a Comment