enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: पूर्व सांसद गोविंद मिश्र को पितृशोक, पंडित हनुमान प्रसाद का निधन

सीधी: पूर्व सांसद गोविंद मिश्र को पितृशोक, पंडित हनुमान प्रसाद का निधन

सीधी ( ईन्यूज एमपी) चुरहट विधानसभा के पूर्व विधायक सीधी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद गोविंद प्रसाद मिश्र के पिता पंडित हनुमान प्रसाद मिश्र का आज रात्रि 8 बजे राजधानी भोपाल में निधन हो गया। वे 100 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर देवलोक गमन कर गए। बताया गया है कि वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और भोपाल में उनका उपचार जारी था। वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र सहित पूरा परिवार आज दुखी है ।

करीब 105 बर्षीय पंडित हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन की सूचना उनके पोते अनेंद्र मिश्र राजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। सूचना मिलते ही परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। राजधानी भोपाल के सड़क मार्ग से बुधवार को शुबह उनका शव गृह ग्राम कोचिटा पहुंचेगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन पर जिले भर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा चुरहट क्षेत्र के नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share:

Leave a Comment