enewsmp.com
Home सीधी दर्पण मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीधी जिले के लिए कार्यक्रम घोषित

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीधी जिले के लिए कार्यक्रम घोषित

रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ यात्रा हेतु 179 यात्रियों का होगा चयन

आवेदन की अंतिम तिथि 09 नवंबर


सीधी (ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीधी जिले के लिए कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जारी कार्यक्रम के अनुसार इस बार तीर्थ स्थल रामेश्वरम-मदुरई निर्धारित किया गया है, जिसमें कुल 179 यात्रियों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 नवम्बर 2025, शासन को आवेदन प्रेषित करने की तिथि 16 नवम्बर 2025, तथा यात्रा का प्रस्थान दिवस 23 नवम्बर 2025 निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत पात्र आवेदकों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन पत्र प्राप्त कर उन्हें जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), सीधी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

आवेदन पत्र के साथ तीर्थ यात्री का आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न की जाए। साथ ही प्रत्येक तीर्थ यात्री से कहा गया है कि वे अपनी पहचान पत्र की एक प्रति यात्रा के दौरान अपने साथ रखें।

Share:

Leave a Comment