विधिक जागरूकता अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन सीधी(ईन्यूज एमपी)-म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में न्याय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 09 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक आयोजित किए जाने वाले ‘‘न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह’’ के सफल आयोजन के लिए गुरुवार दिनांक 06.11.2025 को ए.डी.आर.सेन्टर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा की गई, जिसमें शासकीय अभिभाषक, जी.पी., ए.जी.पी. लीगल एड डिफेंस काउंसिल, एवं समस्त पैनल अधिवक्तागण विभिन्न विभागों के अधिकारी, विधिक सेवाओं से जुड़े स्वयंसेवक, अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए कि न्यायोत्सक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियाँ जैसे- विधिक जागरूक्ता रैली,विधिक साक्षरता शिविर,प्रदर्शनी एवं विधिक परामर्श शिविर,वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएँ,विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रम, जेलों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं बाल गृहों में विधिक सहायता शिविर-सफलतापूर्वक एवं प्रभावी रूप से संपन्न हों। बैठक में विस्तृत चर्चा की गई की इस सप्ताह के दौरान आम नागरिकों में विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा मानवाधिकारों के प्रति अधिक जागरूकता फैलाई जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर न्यायोत्सव सप्ताह के कार्यक्रमों को जनहित के दृष्टिकोण से प्रभावशाली एवं सुचारू रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी, श्री मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी, समस्त शासकीय अभिभाषक, जी.पी/ए.जी.पी. समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल, समस्त पैनल अधिवक्ता, समस्त पैरालीगल वाॅलेंटियर्स एवं अन्य अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की जा रही है जिससे की कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा सके कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुॅंच सुनिश्चित करना एवं नागरिकों में विधिक जागरूकता बढा़ना है।