enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जिले में 6 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव कृ युवाओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

जिले में 6 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव कृ युवाओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

सीधी (ईन्यूज एमपी)-संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में राज्य, संभाग और जिला स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव 6 नवम्बर 2025 को एसआईटी कॉलेज, जमोड़ी सेंगरान, सीधी में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा सात विधाओं कृ कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, विज्ञान मेला प्रदर्शनी, सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत एवं भाषण कृ में से किसी एक विधा में प्रतिभाग कर सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिभागियों को आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या अंक सूची तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

युवा उत्सव से संबंधित जानकारी हेतु कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी में भूमेश प्रसाद ठाकरे (मो. 9755277881), मानिंद शेर अली खान (मो. 9111925022), जयवीर सिंह (मो. 9165887178), कृष्णानंद मिश्रा (मो. 9425424495), अमित द्विवेदी (मो. 8305629309), सरोज पटेल (मो. 9993272893) एवं ललिता साकेत (मो. 6266826259) से संपर्क किया जा सकता है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति जारी कर जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा उत्सव में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Share:

Leave a Comment