सीधी ( ईन्यूज एमपी) सीधी जिले में आज जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डाक्टर एसबी खरे के मुंह पर शिवसेना के प्रदेश उपाअध्यक्ष विवेक पांडेय द्वारा कालिख पोतने की घटना के बाद तमाम सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और काम बंद कर दिया गया था साथ ही इस घटना की निन्दा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कार्यवाही की मांग की गई । जिसके बाद जमोड़ी पुलिस द्वारा पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एसडीएम गोपद बनास राकेश शुक्ल रात में जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया गया और सभी चिकित्सकों के साथ एक आवश्यक बैठक बुलाकर आमजनों के लिये सुविधाएं बहाल कराई गई। सोमवार को कालिख की घटना के बाद तमाम अफवाहों की बाजार गर्म रही है जिस पर जिला प्रशासन द्वारा विराम लगा दिया गया है । हालांकि मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अनवरत जारी थी और घटना को कारित करने वाले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले में जांच चल रही है। बतादें कि विवेक के पहले भी सीधी में अधिकारियों की अंधेरगर्दी पर अंकुश लगाने को लेकर गांधीगीरी का अभियान भी एक दशक पहले चल चुका है । विवेक पाण्डेय दूसरी पंक्ति के नेता हैं जिसने चौहन खण्ड में विरोध का नया स्वारूप सामने लाया है । कालिख की घटना स्थल जिला चिकित्सालय की जगह जरूर निजी नर्सिंग होम था कारण कि उस समय डॉक्टर साहब स्पताल में मौजूद नही थे ।