enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी के अभय ने रचा इतिहास — राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक...

सीधी के अभय ने रचा इतिहास — राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक...

सीधी ( ईन्यूज एमपी) जिले के होनहार छात्र अभय मिश्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में वेट लिफ्टिंग (अंडर-19 वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक इंदौर के श्रीराम जिम, रावेट चौकसा में किया गया।

अभय मिश्रा, ग्राम कुबरी - बढ़ौरा निवासी समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरमा मिश्र के पौत्र हैं जो वर्तमान में एक्सीलेंस स्कूल, सीधी में कक्षा 10वीं वी का छात्र हैं। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, जिले के खेल प्रेमियों और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। शिक्षकों और परिजनों ने अभय को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभय के पिता श्री निजी स्कूल कुबरी क्षके संचालक श्रवण मिश्र चाचा चाची अटल और पूजा जो एस.बी.आई .के अधिकारी हैं वह काफी हर्षित हैं ।

जिला शिक्षा अधिकारी पी.के.सिंह व प्राचार्य शम्भू नाथ त्रिपाठी ने भी कहा कि “अभय मिश्र ने सीधी जिले का गौरव बढ़ाया है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी खेलों में अपना योगदान दें। अभय की सफलता ने यह साबित किया है कि ग्रामीण अंचल का युवा भी यदि दृढ़ निश्चय करें, तो राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकता है।

Share:

Leave a Comment