enewsmp.com
Home सीधी दर्पण राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस थानों में होगी “एकता दौड़” का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस थानों में होगी “एकता दौड़” का आयोजन

सीधी(ईन्यूज एमपी)-देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को जिले के सभी पुलिस थानों में “एकता दौड़” का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तर पर यह दौड़ पुलिस परेड ग्राउंड, सीधी से सुबह 8 बजे आरंभ होकर सम्राट चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के भाव को सशक्त बनाना है।

दौड़ में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं, खिलाड़ियों, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। इनके साथ पुलिस अधिकारी, पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल के जवान भी दौड़ में भाग लेंगे।

Share:

Leave a Comment