enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रैक्टर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौके पर मौत

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रैक्टर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौके पर मौत

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रैक्टर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौके पर मौत

सीधी(ईन्यूज एमपी)- थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम छुही के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे पोंड़ी (तिलवारी) निवासी कृष्णकुमार यादव (55 वर्ष) अपने साले बालकदास यादव के साथ मझौली से सीधी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक छुही गांव के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्णकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साले बालकदास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां का माहौल विलाप से गूंज उठा। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment