enewsmp.com
Home सीधी दर्पण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन से भारत बनेगा महाशक्ति : विधायक रीती पाठक

महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन से भारत बनेगा महाशक्ति : विधायक रीती पाठक

महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन से भारत बनेगा महाशक्ति : विधायक रीती पाठक
स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दें योगदान : देव कुमार सिंह चौहान

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। आज देश की महिलाएं जल, थल, आकाश और अंतरिक्ष सभी क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पूरी तरह कृतसंकल्प है।

यह बात सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित *बृहद महिला सम्मेलन* को संबोधित करते हुए कही।

विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता से न केवल परिवार सशक्त होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र भी समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अद्भुत प्रबंधन क्षमता और कौशल होता है, जिसके बल पर वे घर की जिम्मेदारियों के साथ फाइटर प्लेन उड़ाने, आईटी सेक्टर, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी संकल्प है। पार्टी संगठन इस दिशा में समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर लोगों को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” का मंत्र केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं, अपनी संस्कृति और पर्यावरण को जीवन का हिस्सा बनाएं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पार्षद पूनम सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “नारी तू नारायणी” केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सृष्टि की आधारशिला है। नारी शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा है। उन्होंने सम्मेलन की संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर महिला सशक्त और शिक्षित होगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे, अंजू केसरी, उषा गोपाल पटेल, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पांडे, जिला मंत्री उमाशंकर यादव, नीलम पांडे, सुनीता रानी वर्मा, कंचन केसरी, पार्षद सुभा देवी कोल, शिवकुमारी जायसवाल, अनीता सिंह, अन्नू पांडे, आशा शुक्ला, महिमा तिवारी, प्रियंका द्विवेदी, संगीता सिंह चौहान, रुचि सिंह चौहान, आरती सिंह, किरण सिंह सेंगर, पूजा तिवारी, सुमन साकेत, रन्नू साकेत, सुशीला गुप्ता, सरोज द्विवेदी, निर्मला गुप्ता, रुक्मणी केवट, रेनू त्रिपाठी, दशमतिया साहू, रामबाई बैगा, अनीता गुप्ता, चुरहट नगर परिषद पार्षद प्रियंका पटेल, सुस्कृत रजक सहित अनेक महिला कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के समापन पर सभी ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share:

Leave a Comment