enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही — चार प्राधिकृत कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

सीधी:मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही — चार प्राधिकृत कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

सीधी:मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही — चार प्राधिकृत कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

सीधी(ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर चार प्राधिकृत कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण 2025 के तहत नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता गुप्ता एवं प्राथमिक शिक्षक रणमत सिंह चौहान (कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटहा, विकासखंड सीधी), साथ ही पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए नियुक्त शिक्षक राकेश कुमार वर्मा (माध्यमिक शाला पडैनिया) और कृष्णपाल सिंह (शिक्षा गारंटी जोगीपुर) को यह नोटिस जारी किया गया है।

इन सभी कर्मचारियों को अपने-अपने दावे/आपत्ति केंद्रों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। किंतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को ये सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तथा उनके केंद्र भवनों पर ताला बंद मिला।

कलेक्टर ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उदासीनता प्रदर्शित की गई है, जो म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत दंडनीय कृत्य है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Share:

Leave a Comment