enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अपशब्द बोलने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित — सीधी एसपी की सख्त कार्रवाई

अपशब्द बोलने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित — सीधी एसपी की सख्त कार्रवाई

अपशब्द बोलने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित — सीधी एसपी की सख्त कार्रवाई

सीधी(ईन्यूज एमपी)-पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी (भा.पु.से.) ने ड्यूटी के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने पर महिला आरक्षक अंजूदेवी जायसवाल (आरक्षक क्रमांक 109) को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला आरक्षक अंजूदेवी जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे वर्दी में रहते हुए अपशब्दों का प्रयोग करती दिखाई दीं।

वायरल वीडियो एवं रोजनामचा सान्हा के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सीधी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में कदाचरण की पुष्टि की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर महिला आरक्षक को आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 के अपरान्ह से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र सीधी रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। निलंबन अवधि में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।

Share:

Leave a Comment