enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी :लापता युवक संदीप साहू का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीधी :लापता युवक संदीप साहू का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीधी :लापता युवक संदीप साहू का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीधी। जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। चार दिन पूर्व लापता हुए युवक संदीप साहू पिता राजमणि साहू का शव शुक्रवार को गांव के पास स्थित तालाब में तैरता हुआ मिला। शव की पहचान होते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों ने संदीप की हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, संदीप साहू 14 अक्टूबर 2025 को अचानक लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीधी भेजा। जहां आज शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त संदीप साहू के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि संदीप की किसी ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष और संवैधानिक तरीके से की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।” उन्होंने यह भी कहा कि “जहां जरूरत होगी, हम सब परिवार के साथ खड़े रहेंगे।”

इस बीच मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में शोक की लहर है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share:

Leave a Comment