उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज सिंगरौली और सीधी जिले के दौरे पर जिला चिकित्सालय सीधी का करेंगे निरीक्षण सीधी (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सिंगरौली और सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10 बजे रीवा निवास से ग्राम सुपेला (तहसील देवसर, जिला सिंगरौली) के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे उप मुख्यमंत्री ग्राम सुपेला पहुंचकर विधायक विश्वामित्र पाठक के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे वे सुपेला से सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे उपमुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचकर वहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे सीधी से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।