सीएम मोहन यादव का दौरा, सिहावल विधायक के घर पहुंच कर व्यक्त करेंगे शोक संवेदना सीधी। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती हीराकली पाठक के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शोक संवेदना व्यक्त करने उनके गृह नगर देवसर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री यादव दोपहर बाद करीब चार बजे विमान से रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा देवसर स्थित विधायक विश्वामित्र पाठक के निवास सुपेला जाएंगे। वहां वे विधायक पाठक और परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के शाम लगभग 5 बजे रीवा वापस लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।