फरार चल रहे 5 आरोपियों को कुसमी पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश कुसमी। सीधी जिले की कुसमी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान की गई। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी को मझौली न्यायालय में पेश किया गया। थाना कुसमी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं— 1. शिवमूर्ति गोस्वामी पिता बाबूलाल गोस्वामी निवासी गोतरा 2. हुब्बलाल साहू पिता ललुआ साहू निवासी बजवई 3. कमलेश्वर सिंह पिता राजनारायण सिंह निवासी गोतरा 4. सहदेव साहू पिता मनबहोर साहू निवासी कमछ 5. शिवनारायण साहू पिता सहदेव साहू निवासी कमछ इन सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में वारंट जारी थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में एएसआई नंद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, आरक्षक दिनेश सिंह, दिनकर द्विवेदी और शिवराम बैश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।