enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता का परिचय...

सीधी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता का परिचय...

सीधी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता का परिचय...

सीधी( ईन्यूज एमपी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सीधी शहर में संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया। हजारों स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में शहर भ्रमण किया।

पथ संचलन का शुभारंभ छत्रसाल स्टेडियम सीधी से हुआ, जो सम्राट चौक, कोतवाली, अमहा तिराहा होते हुए शहर के मुख्य बाजार से गुजरा। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

पथ संचलन में अग्रसर , स्वयंसेवक, वाहिनी प्रमुख, घोष प्रमुख, घोषदल सहित एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे। दो वाहिनी में प्रत्येक में एक-एक शिक्षक नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक महाकौशल वृजकांत जी, विभाग प्रचारक, विभाग सह कार्यवाहक, संजीव श्रीवास्तव (सर संघ चालक) जिला प्रचारक शुभम जी उपस्थित उल्लेखनीय रही ।
मुख्य अतिथि के रूप में चंद्र प्रकाश वर्मा, जिन्होंने 23 वर्षों तक न्यायिक सेवा प्रदान की है, तथा पुष्पराज सिंह परिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक रीती पाठक ने ने आरएसएस के 100 वर्ष के गौरवशाली इतिहास और देश निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ केवल संगठन नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित, सेवा और अनुशासन की भावना से प्रेरित है। पथ संचलन का समापन राष्ट्रगीत और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

Share:

Leave a Comment