enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 12 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक रहेगी बिजली बंद

12 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक रहेगी बिजली बंद

12 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक रहेगी बिजली बंद

सीधी। अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सीधी ने जानकारी दी है कि आर.डी.एस.एस. योजना अंतर्गत 33 के.व्ही. लाइन के तार खींचने एवं क्षमता वृद्धि के कार्य किए जाएंगे।

इस कारण पटपरा से पहाड़ी फीडर एवं चौफाल से ऐठी वारी फीडर की विद्युत आपूर्ति 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्य की प्रकृति को देखते हुए बिजली कटौती के समय में आवश्यकतानुसार वृद्धि या कमी की जा सकती है। उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की गई है।

Share:

Leave a Comment