enewsmp.com
Home सीधी दर्पण दूसरे दिन भी मेडिकल दुकानों पर संयुक्त टीम ने की जांच —मचा हड़कंप, एक मेडिकल शील

दूसरे दिन भी मेडिकल दुकानों पर संयुक्त टीम ने की जांच —मचा हड़कंप, एक मेडिकल शील

दूसरे दिन भी मेडिकल दुकानों पर संयुक्त टीम ने की जांच —मचा हड़कंप, एक मेडिकल शील

अमित श्रीवास्तव कुसमी।

सीधी जिले के कुसमी बाजार में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दूसरे दिन भी मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई की। इस तरह की दूसरे दिन की हुई छापेमारी से एक बार कुसमी क्षेत्र और बाजार में हड़कंप मच गया। दूसरे दिन की कार्यवाही टमसार गोतरा क्षेत्र मे आधा दर्जन दुकानो की जांच की गई जिनमें से नयन मेडिकल संचालक गोयरा मौके से फरार हो गया, जिसे टीम ने तत्काल सील कर दिया गया।
यह कार्यवाही एसडीएम आर पी त्रिपाठी की उपस्थिति पर तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह और नायब तहसीलदार अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई। टीम में बीएमओ कुसमी डॉ. सुधीर गुप्ता, राजस्व निरीक्षक पटवारी चौकीदार और कुसमी पुलिस के प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति शामिल रहे।

टीम ने जब दुकानों की जांच की तो कई जगहों पर बिना लाइसेंस के दवाएं बेचे जाने और एक्सपायरी दवाएं मिलने के तथ्य सामने आए। इन दवाओं को अमानक और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया। जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अत्यंत हानिकारक थीं।जिसे समझाइश देते हुये दुकानों से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले पर एसडीएम कुसमी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी। सभी मेडिकल दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे बिना वैध लाइसेंस दवाओं की बिक्री न करें और अपने स्टॉक में एक्सपायरी दवाएं न रखें। अगर भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलीं तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment